बेंगलुरु की छात्राओं के सामने राहुल गांधी की गुगली
बेंगलुरु। राहुल गांधी बेंगलुरु के कारमल कॉलेज पहुंचे तो छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, लेकिन जब उन्होंने बोलना शुरू किया, तो बीच में ही जबरदस्त गुगली हो गई।
हुआ यूं कि राहुल गांधी ने छात्राओं से पूछा, "क्या आपको स्वच्छ भारत अभियान का असर दिखाई दे रहा है?"
छात्राएं बोलीं- हां
फिर राहुल गांधी ने पूछा, "क्या आपको मेक इन इंडिया का असर दिखाई दे रहा है?"
छात्राएं बोलीं- हां
यही नहीं छात्राओं ने जब उनसे नॉर्थ ईस्ट के विकास के बारे में पूछा तो राहुल गांधी के पास स्पष्ट जवाब भी नहीं था। छात्राओं ने राहुल से पूछा कि बिहार में लालू यादव के साथ टाई-अप करके आपने भ्रष्टाचार का साथ दिया। यह भाजपा को हराने के लिये आपकी मजबूरी नहीं थी? राहुल गांधी शांत हो गये, फिर बोले, "लालू जी बिहार सरकार में नहीं हैं। नीतीश कुमार ईमानदार हैं और लालू जी के दोनों बेटों ने मुझसे कहा है कि वे भ्रष्टाचार को टॉलरेट नहीं करेंगे।"
WATCH: Rahul Gandhi asks audience at Mount Carmel College if "Make In India" & "Swachh Bharat" is working. pic.twitter.com/3yJO9AhTHk
— ANI (@ANI_news) November 25, 2015 छात्राओं ने आमिर खान पर सवाल किया तो राहुल ने कहा अगर कोई चिंता व्यक्त कर रहा है तो बेहतर होगा उनसे बात की जाये। उन पर हमला करना हल नहीं है।
कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस ने देश को आईडिया दिये। अगर आप 60 के दशक को देखें तो हमने हरित क्रांति का आईडिया दिया, 70 के दशक में राष्ट्रीयकृत बैंकों का आईडिया। 80 के दशक में हम कंप्यूटर और टेलीफोन का आईडिया लेकर आये।"













Click it and Unblock the Notifications