सीक्रेट वाइफ या गर्लफ्रेंड, राहुल गांधी के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन? 'शादी करनी पड़ेगी' वाले बयान के बाद चर्चा

Rahul Gandhi News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनदजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र में एक रैली अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने यहां शादी करने के सवाल पर कहा कि, 'अब जल्दी करनी पड़ेगी।'

इसी बीच राहुल गांधी की कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं के साथ देखी गई। इसी दौरान जून 2023 में जब राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे, तब उनकी एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसपर फिर से लोगों की नजर गई। उस वक्त राहुल गांधी को उन तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी किया गया था।

Rahul Gandhi

ट्विटर पर 15 जून 2023 को राहुल गांधी की एक महिला के साथ तस्वीर सामने आई थी। इन तस्वीरों में राहुल गांधी एक महिला के साथ किसी होटल या रेस्टोरेंट जैसी जगह में बैठे हुए दिख रहे थे।

ट्विटर पर लोग उस वक्त महिला को 'मिस्ट्री गर्ल' के नाम से बुला रहे थे। तस्वीर के सामने आने के बाद से ट्विटर पर कई लोगों ने राहुल गांधी से पूछा था कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है...?

वहीं कई लोगों ने ट्विटर पर दावा किया था कि ये तस्वीर अमेरिका की नहीं बल्कि यूके की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया था कि राहुल गांधी तो अमेरिका में थे ये ब्रिटेन कैसे पहुंच गए।

ट्विटर यूजर Shailesh Tewarie ने राहुल गांधी के साथ महिला की फोटो शेयर कर लिखा था,'' राहुल गांधी अपनी गर्ल (फ्रेंड) को इम्पावर कर रहे हैं। वैसे उनके शानदार विदेश दौरों का खर्च कौन उठाता है?''

एक अन्य ट्विटर यूजर Rosy (@rose_k01) ने लिखा था, ''कौन है वो मिस्टीरियस गर्ल, जिसे राहुल गांधी यूके में डिनर पर ले गए थे?? लगता है उनके पास हर जगह मोहब्बत की दुकान है।''

एक ट्विटर यूजर Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) ने लिखा था, ''कथित तौर पर राहुल गांधी को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर करते देखा गया और फिर वह उसके साथ होटल में गए। कौन है ये सीक्रेट गर्ल, वाइफ, गर्लफ्रेंड या हनी ट्रैप में फंसाया जा रहा है??? कांग्रेस तो कह रही थी कि राहुल गांधी अमेरिका में हैं, तो वह ब्रिटेन में क्या कर रहे हैं।''

अन्य ट्विटर यूजर BALA (@erbmjha) ने कहा था, ''विदेशी लड़की को डेट कर राहुल गांधी ने 'बेटी बचाओ' का समर्थन किया है। उन्होंने कम से कम एक भारतीय लड़की की जान बचाई है।''

ट्विटर यूजर Mr Sinha (@MrSinha_) ने लिखा, ''तो कथित तौर पर राहुल गांधी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर कर, उसे होटल ले गए...। ये कौन हैं सीक्रेट वाइफ या गर्लफ्रेंड? क्या वह अमेरिका में नहीं थे? वह ब्रिटेन कब पहुंचे।''

हालांकि राहुल गांधी की ओर से उस वक्त इस तस्वीर पर कोई टिप्पणी नहीं आई थी। नाही ये पता चल पाया था कि ये महिला कौन थी।

(नोट-वनइंडिया हिंदी इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर ट्विटर के वायरल दावों के आधार पर लिखी गई है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+