पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की ये मांग

Recommended Video

    Petrol- Diesel Price Cut से खुश नहीं Rahul Gandhi, PM Modi पर Tweet कर किया तंज | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार पीएम मोदी पर तंज किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आम जनता पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से बहुत ज्यादा परेशान है। उन्होंने पीएम मोदी से पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग की है। बता दें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने तेल के दाम में 2.5 रु तक की कटौती की थी।

    rahul gandhi demands pm modi to bring petrol diesel under gst

    केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी पर 1.50 रुपए की कटौती के अलावा तेल कंपनियों द्वारा 1 रुपया कम करने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल 2.5 रु की कमी आई है। गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभी राज्यों से टैक्स में कटौती करने की अपील की थी, जिसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों ने तेल के दामों में कटौती का ऐलान किया था।

    वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा तेल के दाम में कटौती के ऐलान के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात ने अपने-अपने राज्यों में तेल के दामों में कटौती की घोषणा की। इसके अलावा कई बीजेपी शासित राज्यों ने भी तेल के दाम में 2.5 रु तक की कटौती की है जिसके कारण आमजन को थोड़ी सी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+