मानहानि केस में राहुल गांधी पर फैसला आज, अमित शाह से जुड़ा हुआ है मामला
Rahul Gandhi news: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए आज अहम दिन है। आज यूपी की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ 5 साल पुराने मानहानि के एक मामले में फैसला सुनाएगी।
इस मामले में राहुल गांधी के ऊपर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कोर्ट ने इस केस में 18 नवंबर को सुनवाई पूरी की थी और आज फैसला सुनाया जाएगा।

आपको बता दें कि सुल्तानपुर के हनुमानगंज में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ अगस्त 2018 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications