पार्लियामेंट के सेट्रल हॉल में पहली बार फ्रंट रो में दिखे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजट सत्र से पहले दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति का यह संबोधन संसद के सेट्रल हॉल में किया गया। सेंट्रल हॉल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार पहली पंक्ति में बैठे दिखे। राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे औऱ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी बैठे हुए थे। वहीं राहुल गांधी की मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी भी गोवा में हैं और रविवार को उनके लौटने की उम्मीद है।

Rahul Gandhi

इससे पहले अधिकतर राहुल गांधी दूसरी पंक्ति में बैठे दिखते थे। वहीं सोनिया गांधी पहली पक्तिं में मौजूद होती थी लेकिन उनकी अनुपस्थिति के चलते राहुल गांधी पहली पंक्ति में मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने शायद ही कभी संसद के सत्रों को छोड़ा हो। लेकिन उनकी अस्थमा की बीमारी के चलते डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली से दूर रहने की सलाह दी थी। बता दें कि, पिछले सप्ताह वीकएंड पर राहुल गांधी भी गोवा पहुंचे थे। वहीं हाल ही कांग्रेस की महासचिव नियुक्त की गई राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा अभी विदेश में हैं। उनके कल वापस आने की संभावना है।

शुक्रवार यानि 1 फरवरी, 2019 को मोदी सरकार अपने कार्यकाल का पाचवां और आखिरी बजट पेश करेंगे चूंकि ये चुनावी साल है लिहाज़ा केंद्र सरकार इस बार अंतरिम बजट पेश करेगी। इससे पहले आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र का भी आगाज़ हो गया है। शुक्रवार को अंतरिम बजट केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पेेश करेंगे। यूं तो बजट वित्त मंत्री ही पेश करते हैं लेकिन इस बार वित्त मंत्री अरूण जेटली की तबीयत ठीक नहीं है और वो इलाज के लिए विदेश गए हैं लिहाज़ा उनकी जगह पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ही बजट पेश करेंगे।

शुक्रवार को पेश होने जा रहे बजट से पहले कांग्रेस ने अपन सांसदों को शुक्रवार के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी भी कर दिया है। पार्टी के स्टैंड का साथ देने के लिए ये व्हिप जारी किया गया है। दरअसल चुनाव से पहले बजट सत्र काफी अहम है और इस मुद्दे को विपक्षी पार्टी छोड़ना नहीं चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+