राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, साथ ही सरकार पर कसा तंज
नई दिल्ली। Rahul Gandhi on Republic Day देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास दिन की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि राहुल गांधी के शुभकामना संदेश में केंद्र सरकार पर कसा गया एक तंज भी है।
Recommended Video
क्या कहा है राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा है, 'भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महंगाई से परेशान गृहणी।
गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है।
शुभकामनाएँ!
भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी।
गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है।
शुभकामनाएँ!#RepublicDay pic.twitter.com/ULRcTiiuMn
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2021
राहुल गांधी के संदेश सरकार पर निशाना?
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने संदेश में किसानों के आंदोलन का जिक्र कर दिया है। वहीं कोरोना महामारी में देश अंदर बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर भी केंद्र सरकार पर तंज कसा है। वहीं बढ़ती महंगाई को लेकर भी राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।