बीजेपी ने राहुल की चीन यात्रा पर उठाए सवाल, राहुल को कहा 'चाइनीज' गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए चीन गए हुए हैं। राहुल गांधी की चीन यात्रा पर बीजेपी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गाधी पर आरोप लगाया कि , वह चीन के प्रवक्ता के तरह बोलते है। राहुल गांधी को केवल चीन पर विश्वास है। बीजेपी ने पूछा कि, राहुल गांधी ने डोकलाम विवाद के समय चीन में किन-किन लोगों से मुलाकात की थी, इसका खुलासा करें। पात्रा ने राहुल को 'चाइनीज' गांधी तक कह डाला।

patra
पात्रा ने कहा, डोकलाम विवाद के समय राहुल गांधी ने रात के अंधेरे में परिवार सहित चीन के राजदूत मुलाकात की लेकिन भारत सरकार को विश्वास में नहीं लिया। पहले कांग्रेस पार्टी ने इस मुलाकात को नकारा लेकिन बाद में उन्हें स्वीकार करना पड़ा था। जर्मनी में जब राहुल गांधी से डोकलाम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब आपको जानकारी नहीं है तो आपने डोकलाम को 'धोखालाम' कैसे कहा?

पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि, राहुल गांधी हर जगह चीन का प्रचार कर रहे हैं। क्यों राहुल गांधी भारतीय प्रवक्ता की बजाय चीनी प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं? राहुल गांधी जी आज आप अपने पसंदीदा देश चीन गए हैं। हम सिर्फ इतना ही जानना चाहते हैं कि वहां आप किस-किस से मिलेंगे? बता दें कि, राहुल गांधी की यह धार्मिक यात्रा12 दिनों की होगी और वे 12 सितंबर को यात्रा खत्म कर लौटेंगे।

पात्रा ने कहा कि, हम किसी की निजी यात्रा पर टिप्पणी करना नहीं चाहते, लेकिन चीन और राहुल गांधी के रिश्ते के बारे में सबको पता है। हम जानना चाहते हैं कि, राहुल गांधी क्यों चाहते थे कि चीन के ऐंबैसडर उन्हें छोड़ने जाएं? नरेंद्र मोदी ने भारत में नौकरी की स्थिति पर संसद में डेढ़ घंटे भाषण दिया लेकिन राहुल को पता नहीं चला लेकिन, चीन 50 हजार नौकरी देता है उन्हें यह मामलू है। दरअसल, राहुल भारत के नजरिए को समझना ही नहीं चाहते हैं। वह चीन का विज्ञापन करने में लगे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+