कांग्रेस के लिए वोट मांगने राहुल गांधी उतरे चुनाव प्रचार अभियान में
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली के कालकाजी में रोड शो करके कांग्रस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार राहुल गांधी प्रचार अभियान में उतरे हैं।

राहुल के रोड शो में काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। वहीं अरविंदर सिंह लवली ने भी राहुल के साथ रोड शो में हिस्सा लिया। राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस के लिए और भी रैलियां करेंगे, हालांकि तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है।
उधर किरण बेदी भी आज दिल्ली में रोड शो करके भाजपा के लिए वोट मांगेगी। किरण बेदी लक्ष्मीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं और वो भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार है।












Click it and Unblock the Notifications