राहुल गांधी से बोले कन्हैया- जैमर का बैंड कम करा दीजिए, नहीं तो लोगों के ब्रेकअप हो जाएंगे
rahul gandhi, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को करीब 60 दिन हो चुके हैं। यात्रा चार राज्यों की करीब 1500 किमी की दूरी पूरी कर महाराष्ट्र पहुंच गई है। राहुल गांधी की इस यात्रा को बेहद ही शानदार समर्थन मिला है। राहुल गांधी की इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यात्रा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के भारत जोड़ो के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें राहुल गांधी अपनी साथी यात्रियों के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। साथ ही में साथी यात्रियों की समस्याओं पर भी बात कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी के सामने साथी यात्रियों की एक ऐसी दिक्कत को बताया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
बातचीत के दौरीन कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी से कहा कि, यात्रा के दौरान जो जैमर चलता है उसका बैंड कम कराना चाहिए। नहीं तो कई लोग का तलाक हो जाएगा...ब्रेक अप हो जाएगा, बात नहीं हो पाता है फोन पर। जिसे सुनकर राहुल गांधी समेत सभी मौजूद लोग हंस पड़े। हालांकि इस समस्या के लोग सभी लोगों ने सहमति भी जताई।
कन्हैया कुमार की बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि, ये जैमर नहीं है, मैंने इनसे कहा है कि जैमर नहीं चलाना, दिक्कत ये है कि 200-300 लोग हैं वो वीडियो फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए नेटवर्क पर ज्यादा लोड आ रहा है। इसलिए दिक्कत हो रही है। बता दें कि जैमर वह डिवाइस होती जो किसी निर्धारित जगह के बीच में सारे सिग्नलस को ब्लॉक कर देती है।
राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस लिहाज से सुरक्षा एजेंसिया उस इलाके को सुरक्षित रखने के लिए जैमर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने लोगों की समस्या को देखते हुए जैमर को एक्टिव ना करने के निर्देश भी दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications