मोदी को निशाने पर लेने से बचते हैं राहुल : सपा

Rahul Gandhi avoiding confrontation with Modi, says SP
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को कहा कि मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने से बचते हैं।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी के एक अंग्रेजी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार से यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस मोदी को निशाने पर लेने से बचना चाहती है। मंशा साफ है, कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पराजित होती है तो मोदी आएं, लेकिन मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री न बनने पाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष और भाजपा के मोदी दोनों करपोरेट घरानों द्वारा प्रायोजित हैं। उनके पीछे बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं क्योंकि उनके हित इन्हीं से सधते हैं।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने तय कर रखा है कि वे दोनों सत्ता में आएं, लेकिन तीसरा राजनीतिक विकल्प सामने न आने पाए।

उन्होंने कहा कि तीसरी ताकत केंद्र में आएगी तो दोनों राष्ट्रीय दलों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+