राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-सरकार ने आरटीआई की हत्या की

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राइट टू इंफोर्मेशन (संशोधन) बिल 2019 को लेकर मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। केंद्र सरकार द्वारा आरटीआई में किए बदलाव में उन्होंने आरटीआई की हत्या करार दिया है। राहुल गांधी शनिवार को सूचना के अधिकार (आरटीआई) बिल पर ट्वीट कर कहा कि, सरकार भारत में चोरी करने में मदद करने के लिए आरटीआई को कमजोर कर रही है।

Rahul Gandhi attacks on Modi government over RTI Act amendment, says Govt Murders RTI

गुरुवार को विदेश दौरे से वापस लौटे राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर आरटीआई कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, भ्रष्ट लोगों को भारत में चोरी करने में मदद करने के लिए ही सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है। अजीब बात है कि आम तौर पर मुखर भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अब अचानक गायब हो गई है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ #GovtMurdersRTI(सरकार ने आरटीआई की हत्या की) भी लिखा है।

विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद यह बिल लोकसभा में बहुमत से पारित ज़रूर हो गया लेकिन इसके खिलाफ संसद के अंदर और बाहर विरोध तेज़ हो रहा है। सरकार ने विरोध ताक पर रखकर बिल पास करा लिया। सरकार ने दलील दी कि आरटीआई कानून में बदलाव ज़रूरी है। इस संशोधन बिल में सूचना आयुक्तों के कार्यकाल और वेतन को केंद्र सरकार के दायरे में लाने के प्रावधान का विपक्ष विरोध कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+