PM मोदी के संबोधन से ठीक पहले राहुल का केंद्र पर हमला, उठाया ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा
नई दिल्ली, अप्रैल 20: कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे है। पीएम मोदी के संबोंधन से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के मामले को उठाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने भारत सरकार पर अक्षमता और अशालीनता के लिए निशाना साधा।

Recommended Video
केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, भारत ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है। भारत सरकार अक्षमता और आत्मतुष्टि के लिए धन्यवाद। राहुल गांधी का ये ट्वीट पीएम मोदी के देश को संबोधित करने के कुछ मिनट पहले आया है। राहुल गांधी लगातार देश की कोरोना स्थिति को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर टीकाकरण में भेदभाव का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि, 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए कोई मुफ्त नहीं टीका नहीं होगा। कीमतों पर नियंत्रण किए बिना बिचौलियों को ला दिया गया। कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 के रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications