राहुल गांधी पूछ रहे हैं कांग्रेस की हार की वजह

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की दुर्दशा के बाद आखिरकार राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से कांग्रेस की हार की वजह पूछी उन्होंने पूछा कि कैसे एक बार फिर से कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से खड़ा किया जा सके।

rahul gandhi

सूत्रों की माने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, मणिशंकर अय्यर और जयपाल रेड्डी के साथ गुरुवार को तकरीबन चार घंटे तक बैठक की। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित मीनाक्षी नटराजन, सचिन पायलट सहित जयराम रमेश से भी राहुल ने मुलाकात की। राहुल ने कांग्रेस की महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस की दुर्दशा के बाद यह पहली बैठक की है।

कांग्रेस की हार के लिए वजहों पर नेताओं ने दिलखोलकर अपनी बात रखी। हार की मुख्य वजह पार्टी का घटिया चुनाव प्रचार बताया गया। वहीं पार्टी में आंतरिक विद्रोह और कांग्रेस के खिलाफ लोगों के बीच गुस्सा भी हार की मुख्य कारणों में रहा। नेताओं ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि बूथ लेवल तक पर जब कार्यकर्ता नहीं हैं कांग्रेस के पास तो हालत का जायजा लगाया जा सकता है।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के लिए मजबूत लीडर की सबसे सख्त जरूरत बतायी। साथ ही वरिष्ठ नेताओ ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर अन्य कांग्रेसे के प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व पर चर्चा की। बैठक में लोगों से संपर्क स्थापित करने और सामाजिक सरोकार से जुड़ने की जरूरत भी बतायी। वरिष्ठ नेताओ ने कहा कि पहले 2 अक्टूबर को कांग्रेस हरिजन बस्तियों में साफ-सफाई प्रोग्राम को चलाती थी। जिससे लोगों के बीच सामाजिक संदेश जाता था जो कि अब कांग्रेस के तरफ से नहीं हो रहा है जिसकी वजह से लोगों से संबंध टूटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+