राहुल गांधी ने जेट्टी कुसुम कुमार को तेलंगाना कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेट्टी कुसुम कुमार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राहुल गांधी ने तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ये नियुक्ति की है। गुरुवार को पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने प्रदेश में नौ समितियां बनाई हैं। बीते साल तेलुगुदेशम पार्टी से कांग्रेस में आए रेवेन्थ रेड्डी और पूर्व सांसद पोन्न प्रभाकर को बुधवार को टीपीसीसी का अध्यक्ष बनाया गया था।

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे। हाल ही में कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस यहां टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस के साथ महागठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर बने तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले टीआरएस पार्टी की सरकार है। कांग्रेस यहां टीआरएस को हटा सत्ता में आना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications