Dusshera 2019: राहुल और प्रियंका ने विजयदशमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरे के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, 'बुराई पर अच्छाई की विजय एक सार्वभौमिक सत्य है। आज हम उस सत्य में अपनी आस्था रखते हैं। दशहरे के खुशी के मौके पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।'
राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफिक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें 10 सिर वाला रावण दिख रहा है। इस तस्वीर में रावण के सिर के नीचे भगवान राम का धनुष भी दिख रहा है। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
The eventual triumph of good over evil is an universal truth. Today we celebrate and reaffirm our belief in that truth.
My best wishes and greetings to each and every one of you, on the joyous occasion of Dussehra. #HappyDussehra pic.twitter.com/JGfUX7qnqn
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2019
राहुल के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'बुराई पर अच्छाई की जीत, अभिमान पर सरलता की जीत के पर्व विजयदशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'
बुराई पर अच्छाई की जीत, अभिमान पर सरलता की जीत के पर्व विजयदशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।#HappyDusshera #VijayaDashami
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 8, 2019
पार्टी
प्रवक्ता
रणदीप
सिंह
सुरजेवाला
ने
भी
देशवासियों
को
बधाई
दी
है।
उन्होंने
ट्वीट
कर
कहा
है,
'विजयदशमी
ने
दिया
हम
सबको
उपहार।
अच्छाई
के
सामने,
गई
बुराई
हार।।
मनसा-वाचा-कर्मणा,
सत्य
रहे
भरपूर।
नेक
नीति
हो
साथ
में,
बाधाएं
हो
दूर।।
दशहरा
की
आप
सब
को
बधाई
के
साथ
अनंत
शुभकामनाएं!'
कांग्रेस पार्टी की ओर से भी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी गई हैं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा है, 'सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई कितनी ही बड़ी हो जाए, उसका विनाश होना तय है। अच्छाई के सामने बुराई और सच्चाई के सामने झूठ, ज्यादा देर टिक नहीं पाते हैं। आपके जीवन से भी तमाम बुराइयों के मिटने की हम कामना करते हैं।'
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने भी देशवासिओं को दशहरे के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।
20 साल पुराना स्विमसूट पहन इंस्टाग्राम पर छाई ये अभिनेत्री, यूजर्स ने उम्र पर किया कमेंट