दुबई में भारतीय कामगारों से बोले राहुल, मेरा दिल, मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं

दुबई। दुबई में भारत के मजदूरो-कामगारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दुबई की तरक्की में भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है। भारत के लोगों ने इस शहर, इस देश को बनाने में अपना खून-पसीना दिया है और भारत के हर हिस्से का नाम यहां रोशन किया है। राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के मजदूरों से कहा, मेरे दरवाजे, मेरा दिल आपके लिए खुला है। आप देश के लिए इतना कुछ कर रहे हैं, हम भी जो आपके लिए कर सकते हैं, वो करेंगे।

Congress President Rahul Gandhi to india Workers Community in Dubai uae

राहुल ने कहा, किसी ने यहां कि बड़ा आदमी मिलने आया है, मैं कहना चाहता हूं कि कोई बड़ा नहीं होता। मैं आपके जैसा हूं, आपसे मिलना आया हूं। मैं आपको यहां धन्यवाद कहने आया हूं। आप अपने परिवारों को छोड़कर यहां आए हैं, आप परिवारों के लिए पैसा भेजते हैं। कई मुश्किलों का भी सामना करते हैं। हम आपको यकीन दिलाने आए हैं कि हम हर कदम हर मौके पर आपके साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने इस दौरान यहां आए मजदूरों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना। ज्यादातर लोगों ने उनसे कहा कि सैलरी मिलने देर हो जाना यहां बड़ी परेशानी है। उन्होंने कहा कि आपकी जो परेशानियां हैं उन्हें हमें बताएं, हम चाहते हैं कि उन पर हम सोचें। उनको अपने चुनाव के मेनीफेस्टों में शामिल करें और सरकार में आने पर हल करें।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर दुबई में हैं। दुबई और अबु धाबी के इस दौरे में राहुल गांधी भारतीय समुदाय के कामगारों से मिले हैं। साथ ही छात्रों और कारोबारियों के साथ उनकी बातचीत का भी कार्यक्रम है। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सैम पित्रोदा और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी दुबई पहुंचे हैं।

राहुल गांधी गुरुवार रात दुबई पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों में राहुल के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी। लोगों में उनसे मिलने की होड़ दिखी। राहुल गांधी के दुबई दौरे का मकसद भारतीय मूल के लोगों से मिलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+