इस एक्टर ने होटल में मंगाए दो केले तो बिल देखकर उड़े होश, वीडियो बनाकर जाहिर किया गुस्सा

नई दिल्ली। बड़े होटलों व रेस्टोरेंट में कई बार मामूली चीजों की कीमत इतनी अधिक देखने को मिलती है कि कोई भी चौंक जाए। वहीं हाई क्लास लोग ज्यादातर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दरअसल एक्टर राहुल बोस को एक होटल के बेतुके बिल पर गुस्सा आ गया और उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

'दो केले मांगे और थमा दिया है 442.50 रुपये का बिल'

'दो केले मांगे और थमा दिया है 442.50 रुपये का बिल'

राहुल बोस ने अपने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है वह पंजाब के चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेरिअट का है। वे बता रहे हैं कि मैं चंडीगढ़ में एक फिल्म के काम से आया हुआ हूं और होटल जेडब्लू मेरिअट में ठहरा हुआ हूं। ये बेहद खूबसूरत है स्वीट है और यहां बड़ी सारी सुविधाएं हैं। मैंने यहां जिम में वर्कआउट करते हुए दो केले मंगाए। देखिए ये केले आए भी हैं और साथ में ये बिल है...देखिए इसे। वीडियो में बिल पर 442.50 रुपये लिखा है। बोस कह रहे हैं कि ये केले मेरे लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं।

होटल पर फूटा लोगों का गुस्सा

राहुल बोस का ये वीडियो देखकर ट्विटर यूजर्स ने होटल जेडब्लू मेरिअट पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। लोगों ने पोस्ट के नीचे होटल को टैग करते हुए कई सारे कमेंट किए। लोग कहने लगे कि- गलती से केले की जगह केले का शेक मांग लिया होता तो पक्का आईफोन की कीमत जिनता बड़ा बिल आता। वहीं किसी और ने लिखा कि लगता है होटल वालों ने ये केले खास ऑस्ट्रेलिया से मंगाए हुए हैं जो इतने पैसे वसूले हैं।

'आपकी फिल्म देखने जाओ तो 150 रुपये का पानी मिलता है'

इसके अलावा @chitkarapuneet नाम के एक ट्विटर अकॉउंट से जो कमेंट आया वह राहुल को पोस्ट के विरोध में था। यूजर ने लिखा- क्या सलमान और शाहरुख जैसे आपकी इंडस्ट्री के सितारे त्यौहारों पर फिल्म रिलीज करते हुए अधिक चार्ज नहीं लेते? क्या आपकी फिल्में देखने जाने पर थिएटरों में 150 रुपये का पानी नहीं मिलता? ये शुद्ध रूप से व्यापार है, उन्हें भी पैसे कमाने है। आप बाहर से दो केले खरीदकर कमरे में खाइये, कोई नहीं रोकेगा आपको।

यह भी पढ़ें- आईसीसी के नियमों का अमिताभ बच्चन ने जमकर उड़ाया मजाक, बोले- इसीलिए मां कहती थी चौका बरतन आना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+