Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करने वाले राजा भैया का कुंडा में कैसे लगता है दरबार, देखिए तस्वीरें

लखनऊ। यूपी के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राजनीतिक सफर के 25 साल पूरा होने पर महारैली के जरिए शक्ति का प्रदर्शन किया। राजधानी के रमाबाई मैदान में आयोजित इस रैली के जरिए उन्होंने अपने बाहुबल का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंडा वाले अब कुंडली लिखने वाले हैं। रैली में इतनी भीड़ की कल्पना नहीं थी, लेकिन यूपी ही नहीं बल्कि नेपाल से भी लोग यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उनकी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा। ये गरीब किसान और मजदूर के लिए समर्पित पार्टी है। प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से लगातार छठवीं बार निर्दलीय विधायक राजा भैया पहली बार दलगत राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है। खास तौर से क्षत्रिय समाज के बीच उनकी पकड़ मजबूत है। रजवाड़ा युग खत्म होने के बाद भी कहा जाता है कि आज भी राजा भैया के राजघराने की हुकूमत चलती है, कुंडा में उनका दरबार लगता है। देखिए तस्वीरें...

कुंडा में चलती है राजा भैया की 'हुकूमत'

कुंडा में चलती है राजा भैया की 'हुकूमत'

यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा इलाका और इस इलाके की बेंती कोठी किसी परिचय की मोहताज नहीं क्योंकि एक जमाने से इस इलाके में एक ही तूती बोलती है, एक ही आवाज गूंजती है, एक ही नारा सुनाई पड़ता है। ये इलाका रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का है और रजवाड़ा युग खत्म होने के बाद भी आज तक इसी राजघराने की हुकूमत चलती है और यहां के कानून से लेकर जनता के दिलों पर राज करते हैं राजा भैया। अपनी बेंती कोठी पर राजा भैया जनता दरबार लगाते हैं और यहां उनकी समस्याओं का हल करते हैं। जनता दरबार में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह न्याय की कुर्सी पर बैठते हैं। इस पर बैठते ही उन्हें लोग अपना राजा मानते हैं और उनकी हर बात को पत्थर की लकीर।

बेंती कोठी पर राजा भैया लगाते हैं जनता दरबार

बेंती कोठी पर राजा भैया लगाते हैं जनता दरबार

जो काम लोकतंत्र में पुलिस, प्रशासन और न्यायालय करते हैं। कुछ इसी तरह घर के झगड़े से लेकर कत्ल तक पर न्याय की उम्मीद लेकर लोग उनके पास पहुंचते हैं। राजा भैया के पास बिजली, पानी, नाली, चकरोड, कोटा जैसे सभी प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई और एक्शन लिया जाता है। राजा भैया ने समस्याओं को हल करने के लिए खुद की एक ब्रिगेड बना रखी है। जिसे लोग राजा भैया यूथ ब्रिगेड के नाम से जानते हैं। इस टीम में हजारों की संख्या में युवा शामिल हैं। माना जाता है राजा भैया का ये ब्रिगेड समस्या का हल निकालने की कोशिश करता है।

राजा भैया की अपनी ब्रिगेड

राजा भैया की अपनी ब्रिगेड

प्रतापगढ़ के कुंडा बेंती कोठी पर कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जनता दरबार सिर्फ प्रतापगढ़ के ही नहीं सूबे के दर्जन भर जिले के लोग आते हैं। यहां राजा भैया खुद समस्याओं को सुनते हैं। बेंती कोठी पर सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगता है। राजा एक कुर्सी पर बैठ जाते हैं और उनकी मेज पर एक के बाद एक शिकायत का क्रम लगातार चलता है। विधानसभा चुनाव के बाद राजा भैया का दरबार लगा तो हमेशा की तरह हजारों लोग कोठी पहुंच गए। यूथ ब्रिगेड एक-एक कर सबको राजा तक पहुंचाते हैं। लोग अपनी समस्या राजा को सुनाते हैं। राजा के रजिस्टर में सबका डाटा लिखा जाता है। उनकी समस्या नोट होती है। उस पर कार्रवाई करने के लिए लिखापढ़ी होती है।

जानिए राजा भैया के जनता दरबार का तरीका

जानिए राजा भैया के जनता दरबार का तरीका

राजा भैया को बाहुबली कहा जाता है। इलाके में वो जो कह देते हैं वही नियम होता हैं और वही कानून भी। उन पर ढेरों मुकदमें दर्ज हैं और वो लंबे समय तक जेल में बंद थे लेकिन उनका रुतबा दो दशकों से लगातार बढ़ा है और राजा लगातार 6वीं बार कुंडा विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इलाके में न ही राजा की कोई खिलाफत की हिमाकत करता है और न ही राजा को कोई 'ना' कह सकता है। राजा के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ अपने लोगों की ही शिकायत सुनते और निस्तारित करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+