'घर की बात घर में रहती तो अच्छा था, इनका असली चेहरा', पत्नी के साथ राजा भैया के रिश्ते पर करीबी का बड़ा खुलासा
Raghuraj Pratap Singh (Raja bhaiya): उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के बाद घरेलू हिंसा का मामला हाल ही में दिल्ली में दर्ज किया गया है। राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद एक बार फिर से उनकी अलग रह रही पत्नी भानवी सिंह के साथ उनका रिश्ता सुर्खियों में है।
राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पोस्ट किया था। राजा भैया और उनकी पत्नी का सालों से विवाद है और दोनों का तलाक का केस चल रहा है। लेकिन दिल्ली में दर्ज कराए इस एफआईआर में भानवी सिंह ने पति राजा भैया पर अवैध संबंध रखने, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर लगाए हैं।

राजा भैया पर ऐसे गंभीर आरोप लगने के बाद उनके समर्थक उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने एक्स पोस्ट में भानवी सिंह पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि घर की बात अगर घर में रहती तो अच्छा होता। उन्होंने ये भी लिखा कि राजा भैया ऐसे आरोप लगाकर भानवी सिंह ने अपना असली चेहरा सबको दिखा दिया है।
अक्षय प्रताप सिंह बोले- भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना जरूरी है
अक्षय प्रताप सिंह ने हाल ही में एक लंबा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा, ''हम सभी का ये मानना है कि घर की बात घर में ही रहती तो अच्छा होता, लेकिन घर की बात को बाहर लाया कौन? घर की बात को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसने वाली भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना आवश्यक है, और ये सिलसिला जारी रहेगा।''
उन्होंने आगे लिखा, ''राजा भैया तो इस विषय पर कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन ये अवश्य कहूंगा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर राजा भैया की छवि धूमिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं कोई भी पत्नी अपने पति के लिए कभी भी ऐसा न कहेगी न लिखेगी, उनके इसी व्यवहार के कारण भैया 10 वर्षों से अधिक से उनसे अलग ही रह रहे हैं।''
भानवी सिंह को शादी के बाद मिली संपत्ति को लेकर क्या बोले अक्षय प्रताप सिंह?
अक्षय प्रताप सिंह आगे लिखते हैं, ''1995 में भैया से विवाह होने के बाद भानवी सिंह को भदरी से चल-अचल अकूत संपत्ति दी गई, जिसमें प्रतापगढ़ में खेत, बाग, दिल्ली में शानदार बंगला, उत्तराखंड में विशाल सेब के बाग और जमीन, साथ ही वे दो व्यापारिक संस्थान की मालकिन बनीं, आभूषणों, गहनों की तो कोई गिनती ही नहीं है।''
अक्षय प्रताप सिंह ने कहा, ''उन्हें (भानवी सिंह ) इतनी संपत्ति मिली की उनकी संपदा राजा भैया से अधिक हो गयी। कई वर्षों से वे राजा भैया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने अदालत से राजा भैया के जैसी जीवनशैली जीने के लिए और अपने साज श्रृंगार के लिए महंगे विदेशी ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से '10 लाख' प्रति माहकी मांग करी।''
'100 करोड़ है भानवी सिंह की डिमांड'
अक्षय प्रताप सिंह पोस्ट के आखिर में लिखते हैं, ''कुछ ही दिनों में उन्हें (भानवी सिंह) लगा कि ये रकम उनके शौक पूरा करने के लिए बहुत कम हैं और उन्होंने अपनी मांग बढ़ा कर '100 करोड़' रुपये और साथ में ही '25 लाख' रुपये प्रति माह भैया से अदालत के माध्यम से मांगे। मैंने जो उपरोक्त बातें कहीं हैं, सभी प्रमाणित हैं, इसके अभिलेख न्यायालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ये मांग सही है या गलत ये निर्णय मैं आप लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications