पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर राघव चड्ढा ने दी बधाई, बोले- चक दे फट्टे

विश्वकप में भारत की जीत पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने भारतीय टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि विश्वकप में भारत का दबदबा जारी है। भारतीय टीम को वन डे विश्वकपप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 8वीं जीत की बधाई। हमारी टीम का प्रदर्शन अभूतपूर्व था। चक दे फट्टे

बता दें कि भारत ने इस विश्वकप में जबरदरदस्त शुरुआत की है। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करके टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मैच में मात दी और इसके बाद अफगानिस्तान की टीम को धूल चटाई।

raghav chadha

पाकिस्तान के खिलाफ मैच का हर किसी को इंतजार था। लोगों को यकीन था कि यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। पाकिस्तान की टीम ने पहले हाफ में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान 30वें ओवर तक अच्छा खेल रही थी और 155 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरे थे।

लेकिन जिस तरह से बाबर आजम का विकेट गिरा उसके बाद एक-एक करके पाकिस्तान के बल्लेबाज आउट होते चले गए। महज 36 रन के अंदर पाकिस्तान की पूरी टीम आउट हो गई। पाकिस्तान का एक भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका और पूरी टीम 191 रन के स्कोर पर आउट हो गया।

पाकिस्तान के 191 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन शुभमन गिल 16 रन के स्कोर पर आउट हो गया। उन्होंने इस पारी में चार चौके लगाए। वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली और 86 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस मैच में जीत के साथ भारत विश्वकप के सेमीफाइनल के और करीब पहुंच गया है। भारत का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ है। यह मैच पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करके भारत सेमीफाइनल के और भी करीब पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+