क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Jab We Jet: अमूल ने कुछ इस तरह किया Rafale का स्वागत

Google Oneindia News

नई दिल्ली। फ्रांस से खरीदे गए लड़ाकू विमान राफेल आज भारत पहुंच गए हैं। बुधवार दोपहर पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा आज अंबाला एयरबेस पर उतरा। भारत पहुंचने पर राफेल का अमूल ने अपने ही अंदाज में स्वागत किया है। अमूल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, राफेल के स्वागत के लिए तैयार। अमूल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

कड़ी सुरक्षा में लैंडिंग

राफेल की लैंडिंग को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पूरे शहर में धारा 144 लगी हुई है। आईएएफ ने फोटो और वीडियो लेने पर पाबंदी लगाई है। सोमवार को राफेल फ्रांस के मेरीनेक से भारत के लिए रवाना हुए थे। राफेल की भारत तक उड़ान के दौरान एक स्‍टॉप यूनाइटेड अरब एमीरेट्स (यूएई) का अल दाफ्रा एयरबेस था। राफेल की अंबाला में लैंडिंग के बाद वॉटर कैनन सैल्‍यूट दिया जाएगा। ये सैल्‍यूट किसी भी मिलिट्री एयरक्राफ्ट और एयरलाइन सर्विस को एयरपोर्ट पर लैंड करने पर सम्‍मान स्‍वरूप वॉटर कैनन सैल्‍यूट दिया जाता है। इस सैल्‍यूट में आमतौर पर आग बुझाने वाली दो गाड़‍ियां एयरक्राफ्ट पर पानी की बौछार करते हैं। किसी भी नए एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और इसके टेकऑफ के समय वॉटर कैनन सैल्‍यूट दिया जाता है। इस परंपरा का मकसद एयरक्राफ्ट का आभार जताना भी है।

 एक मिनट में 60000 फीट ऊंचाई

एक मिनट में 60000 फीट ऊंचाई

राफेल एक बार में करीब 26 टन (26 हजार किलोग्राम) वजन के साथ उड़ान भरने में सक्षम है। यह जेट 3,700 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी हमला कर सकता है। इसके अलावा यह 36,000 से 60,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और यहां तक महज एक मिनट में पहुंच सकता है। एक बार टैंक फुल होने के बाद यह लगातार 10 घंटे तक हवा में रह सकता है। राफेल को हवा से जमीन और हवा से हवा में दोनों में हमला करने में प्रयोग किया जा सकता है। राफेल पर लगी गन एक मिनट में 125 फायर कर सकती है। यह हर मौसम में लंबी दूरी के खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भारत ने फ्रांस से खरीदा है राफेल

भारत ने फ्रांस से खरीदा है राफेल

भारत ने 36 राफेल जेट फ्रांस से खरीदे हैं। फ्रांस सरकार के साथ 2015 में 36 राफेल की डील भारत सरकार ने साइन की थी। इससे पहले मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते राफेल को लेकर डील हुई थी लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे कैंसिल कर फिर से डील की थी। अभी तक भारत के अलावा इजिप्‍ट और कतर की वायुसेनाएं इसका प्रयोग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Video: मुंबई के आसमान में 2 SU-30 फाइटर जेट के साथ 5 राफेल का कारवांये भी पढ़ें- Video: मुंबई के आसमान में 2 SU-30 फाइटर जेट के साथ 5 राफेल का कारवां

Comments
English summary
Rafales land at IAF airbase in Ambala amul welcomes
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X