8 अक्टूबर को दिल्ली में उड़ान भरेंगे IAF के राफेल जेट, जानिए क्यों
नई दिल्ली। आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में शामिल हुए फ्रेंच जेट राफेल को दीदार आप दिल्ली में कर सकते हैं। मौका होगा 88वें वायुसेना दिवस का और राफेल पहली बार इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में अपना डेब्यू करने वाले हैं। आईएएफ की तरफ से इस मौके पर शुक्रवार को विस्तार से जानकारी दी गई।

Recommended Video
10 सितंबर को बने वायुसेना का हिस्सा
आईएएफ ने बताया है कि गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरबेस पर परेड का आयोजन होगा। यह पहला मौका है जब राफेल सार्वजनिक तौर पर किसी शो का हिस्सा बनेंगे। 10 सितंबर को राफेल जेट औपचारिक तौर पर आईएएफ का हिस्सा बने हैं। 29 जुलाई को पांच राफेल जेट का पहला बैच भारत पहुंचा था। राफेल जेट इस समय हरियाणा के अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। आठ अक्टूबर को ये जेट भी आईएएफ डे के मौके पर होने वाले फ्लाइ पास्ट का हिस्सा होंगे। इस समय पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ टकराव जारी है और राफेल लगातार यहां की मुश्किल स्थितियों में उड़ान भर रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से दिन और रात की सॉर्टीज को अंजाम दे रहे हैं। अक्टूबर माह में राफेल का एक और बैच फ्रांस से भारत आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications