राफेल सौदा: कांग्रेस ने जताई घोटाले की आशंका, रिलायंस डिफेंस ने दी मानहानि की धमकी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को फ्रांसीसी लड़ाकू जहाज राफेल को लेकर दोनों देशों के बीच हुई डील को लेकर सरकार पर निशाना साधा। यहां तक कि कांग्रेस ने इस डील में इशारों इशारों में घोटाले की आशंका भी जताई। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हउए पीएम मोदी ने इस डील में अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के खजाने को नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस डील में शामिल अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने पार्टी ने अपने आरोपों को वापस नहीं लिया तो वो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

राफेल सौदा: कांग्रेस ने जताई घोटाले की आशंका, रिलायंस डिफेंस ने दी मानहानि की धमकी

कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि इस डील में तमाम नियमों के साथ साथ देशहित की भी अनदेखी की गई है। बता दें कि राफेल डील की शुरूआत यूपीए सरकार के दौरान ही हुई थी। कांग्रेस ने कहा कि यूपीए सरकार ने भारत और फ्रांस के बीच 126 राफेल जहाजों का सौदा किया था। इसमें सिर्फ 16 जहाज खरीदे जाने थे। शेष के लिए फ्रांस भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को राफेल बनाने की तकनीक देती।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने सत्ता में आते ही इस डील को राफेल जहाजों की संख्या 16 से 36 कर दिया साथ ही जो डील हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ हुई थी उसे रद्द कर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को दे दी। कांग्रेस ने आरोप लगया कि इससे देश को सरकारी खजाने को खरबों का नुकसान हुआ। पहला जहां ये डील 10.2 अरब डॉलर में तय हुई थी वहीं अब 30.45 अरब डॉलर में किया जा रहा है। इससे देश को देश को 20 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।

वहीं कांग्रेस के इस आरोपों पर फ्रांस ने डील के दौरान किसी तरह की अनियमितिता बरतने को आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कंपनी के ऊपर लगाए आरोपों को वापस लेने को कहा है। कंपनी ने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसके पास अदालत में जाने का विकल्प सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+