कितने अमीर हैं अनंत अंबानी के ससुर वीरेन मर्चेंट? राधिका के पापा की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Radhika Merchant father net worth: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर इस वक्त शहनाईयां गूंज रही हैं। 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट हमेशा के लिए अनंत अंबानी की हो जाएंगी। राधिका अंबानी परिवार की बहू बनने जा रही हैं। दोनों की शादी के फंक्शन जोरों-शोरों से चल रहे हैं। इस बीच राधिका के पापा भी चर्चा में आ गए हैं।
बिजनेस के दुनिया के बादशाह वीरेन मर्चेंट
अंबानी खानदान की बहू बनने जा रहीं राधिका भी किसी छोटे-मोटे खानदान से नहीं हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट का बिजनेस की दुनिया में सिक्का चलता है। वे बिजनेस इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि अनंत अंबानी के होने वाले ससुर जी के पास कितनी संपत्ति है।

आखिर कौन हैं राधिका के पिता?
सबसे पहले तो बता दें कि मुकेश अंबानी के तीसरे समधी बनने जा रहे विरेन मर्चेंट फैमिली मैन हैं। मगर वे फैमिली मैन होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। अंबानी के तीसरे समधी बनने जा रहे विरेन मर्चेंट हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ हैं।
कुल संपत्ति जानकर उड़ेंगे होश
रिपोर्टस की मानें तो विरेन मर्चेंट के पास कुल 755 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी कंपनी भी 2000 करोड़ रुपये की है। राधिका मर्चेंट अपने पिता के बिजनेस में उनका हाथ बंटाती हैं। अगर राधिका की बड़ी बहन की बात करें तो वे भी अपनी कंपनी के बोर्ड्स में शामिल हैं।
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ
अब बात करें अगर रिलाइंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 121 अरब डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपये है।
जस्टिन ने वसूली मोटी रकम
बताते चलें कि राधिका और अनंत की शादी से पहले जस्टिन बीवर का परफॉर्मेंस भी हुआ। शादी से पहले जस्टिन बीबवर ने शानदार परफॉर्मेंस दी। हालांकि इस दौरान सिंगर के कॉस्ट्यूम ने लोगों को नाराज भी कर दिया। खबरों के मुताबिक जस्टिन ने प्री वेडिंग में परफॉर्में के लिए 85 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूली।












Click it and Unblock the Notifications