कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा BJP में हुईं शामिल, कहा- 'कांग्रेस ने दुर्व्यवहार किया, BJP ने संरक्षण दिया'
Radhika Khera Join BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली नेता राधिका खेड़ा आज 7 मई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक रह चुकीं राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुईं।
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिक खेड़ा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, ''आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है...।'' लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा, ''रामभक्त होने के नाते, रामलला के दर्शन करने के लिए कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, अगर ऐसा नहीं होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला था।'
राधिका खेड़ा ने कहा कि, 'कांग्रेस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। लेकिन मोदी सरकार और भाजपा ने मुझे संरक्षण दिया है।'
राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर दुर्व्यवहार करने और अपमान करने का आरोप लगाया है। एआईसीसी की प्रवक्ता रह चुकीं राधिका खेड़ा ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार ( 5 मई) को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने के लिए अपमानित किया गया था।
राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पार्टी नेताओं ने उन्हें परेशान किया, एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी नेताओं के सामने उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications