राधे मां के चलते इस चैनल को मिला कानूनी नोटिस
मुंबई। कलर्स चैनल पर शुरु होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस शुरु होने से पहले ही विवादों में उलझता जा रहा है। "बिग बॉस 9" के लिए लोगों की बेसब्री बढ़ती जा रही है। लेकिन इसकी इसकी कंटेस्टेंट लिस्ट में जडो कुछ नाम सामने आए हैं उसे लेकर अब चैनल को कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ रहा है।
राधे मां पर अब तक सबसे बड़ा खुलासा, सांपों के साथ करती है डांस

दरअसल इन दिनों विवादों में फंसी धर्मगुरु राधे मां को लेकर कयास लगाए जा रहे थे वि को भी इस शो का हिस्सा हो सकती है। लेकिन ये बात उन्हें और उनके सहयोगियों को कुछ खास रास नहीं आई। "बिग बॉस 9" से राधे मां का नाम जुड़ने से उनके अनुयायियों में रोष है।
राधे मां की इन 10 लीलाओं के बारे में नहीं जानते होंगे आप?
ऐसे में उनके एक नाराज अनुयायी ने चैनल को कानूनी नोटिस भेजा है। राधे मां के सपोर्टर संजीव गुप्ता ने बताया कि हम राधे मां को बदनाम करने पर उन पर मुकदमा कर रहे हैं। संजीव गुप्ता के मुताबिक उन्हें कभी इस शो का ऑफर नहीं मिला, उन्होंने ये शो साइन नहीं किया है। उनके मुताबिक राधे मांको किसी भी टीवी शो में कोई दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि चैनल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए राधे मां के नाम का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में उन्होंन चैनल पर मानहानि का मुकदमा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications