Corona नाम पर फिल्म रजिस्टर करने को लेकर बॉलीवुड में मची होड़, 'कोरोना प्यार है', पहले ही हुई रजिस्टर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप पड़ी है। लेकिन इस बीच तमाम प्रोड्यूसर्स के बीच कोरोना नाम पर फिल्मों के नाम को रजिस्टर कराने की होड़ मची हुई है। इरोज इंटरनेशसनल ने पहले ही कोरोना प्यार है, नाम का टाइटल रजिस्टर करा लिया है। यह फनी टाइटल रितिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है से मेल खाता है। रिपोर्ट की मानें तो कोरोना प्यार है नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है, ऐसे में इस संकटकाल के खत्म होने के बाद इस फिल्म का निर्माण शुरू हो सकता है।

पहले भी मच चुकी है इस तरह की होड़

पहले भी मच चुकी है इस तरह की होड़

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने बयान में कहा है कि उन्होंने देखा है कि तमाम फिल्म निर्माता कोरोना टाइटल पर आधारित नाम को रजिस्टर कराने की होड़ में जुटे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म निर्माताओं में इस तरह की होड़ मची है। इससे पहले भी जब देश ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी तो उस वक्त भी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा, बालाकोट, जैसे शब्दों को रजिस्टर कराने की होड़ मची थी। यह रेस उस वक्त शुरू हुई जब विकी कौशल की फिल्म उरी: सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई और फिल्म ने काफी लोकप्रियता बटोरी।

आर्टिकल 370 को लेकर भी मची थी होड़

आर्टिकल 370 को लेकर भी मची थी होड़

कुछ इसी तरह की होड़ उस वक्त भी मची थी जब जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार आर्टिकल 370, कश्मीरी हमारा है, जैसे टाइटल को रजिस्टर कराने की होड़ मची थी। बता दें कि कोरोना वायरस संकट के तमाम तमाम बॉलीवुड की हस्तियां अपने तरीके से लोगों की मदद कर रही हैं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए फेडरेशनस ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लोयीज, इंडियन फिल्म एंड टेलिवीजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को फैसला लिया है कि वह तमाम फिल्म, टीवी शो, वेब सीरीज की शूटिंग 19 मार्च से 31 मार्च तक नहीं करेंगे।

तमाम फिल्म की शूटिंग, रिलीज रुकी

तमाम फिल्म की शूटिंग, रिलीज रुकी

कोरोना वायरस की वजह से तमाम कार्यक्रमों को भी रोक दिया ग या है। कई अवॉर्ड फंक्शन, इंटरव्यू, शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने ऐलान किया था कि उनकी फिल्म जर्सी की शूटिग को फिलहाल रद्द कर दिया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा यशराज फिल्म्स ने भी दिबाकर बनर्जी की निर्देशन में बन रही फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को भी रोक दिया गया था।

18 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित

18 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित

बता दें कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि 1.14 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। भारत की बात करें तो यहां संक्रमित लोगों की संख्या 9000 को पार कर गई है। जबकि 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली में संक्रमण की वजह से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+