छठ पर लालू के घर पसरा सन्नाटा, इस वजह से लगातार दूसरे साल पूजा नहीं करेंगी राबड़ी देवी

Recommended Video

      Rabri Devi लगातार दूसरे साल भी नहीं कर रहीं हैं Chhath Puja, Lalu Family में चल रही है कलह ।वनइंडिया

      नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार से छठ पर्व शुरू हो गया है, चार दिन मनाया जाने वाले इस त्योहार को मन्नतों का पर्व भी माना जाता है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को प्रमुख रुप से मनाया जाता है। छठ पर्व की शुरुआत गुरुवार से नहाय-खाय के साथ हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। हर साल उनके घर की छठ पूजा सुर्खियों में रहती है लेकिन पिछले दो साल से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

      आखिरी बार 2017 में की थी छठ पूजा

      आखिरी बार 2017 में की थी छठ पूजा

      लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की छठ पूजा को लोग भी बड़े उत्साह से देखते थे, उनका पूरा परिवार एक साथ इस पर्व को मनाता था। लेकिन पिछले दो सालों में उनके घर की रौनक चली गई है और इस बीच राबड़ी देवी ने इस साल भी छठ पूजा नहीं करने का फैसला किया है। इसके पीछे उनके घर में एक साथ आई कई सारी मुसीबतें हैं जिससे उनका पूरा परिवार प्रभावित हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुद मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि व्यक्तिगत कारणों से वह इस बार भी छठ पूजा नहीं कर रही हैं। आखिरी बार उनके घर में वर्ष 2017 में छठ पूजा की गई थी।

      लालू का जेल जाना

      लालू का जेल जाना

      परिवार के मुखिया और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रह हैं, सेहत ठीक न होने की वजह से वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है। लालू के जेल जाने की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और 2018 के बाद से ही राबड़ी देवी ने छठ का पर्व नहीं मनाया। लालू जब घर पर थे तो वह और राबड़ी साथ में पूजा करते थे, उनके घर में होने वाली छठ की पूजा हर साल सुर्खियों में रहती थी।

      तेजप्रताप और ऐश्वर्या में अनबन

      तेजप्रताप और ऐश्वर्या में अनबन

      लालू यादव के जेल जाने के बाद जैसे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव में मतभेद की खबरें और शादी के बाद तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की जिद भी छठ पर्व न मनाने की बड़ी वजह है। मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों राबड़ी देवी की तबीयत भी कुछ ठीक नहीं चल रही है, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी बिहार से बाहर हैं इसलिए भी इस साल लालू के घर छठ की पूजा नहीं की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+