Raat Kamaal Hai: पार्टियों में धमाल मचाएगा Guru Randhawa का ये सॉन्ग, देखें वीडियो

देश के नए सेंसेशन बन चुके गुरु रंधावा का नया गाना फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज हुआ है जो उनपर और खुशाली कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने को रंधावा और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है।

नई दिल्ली। देश के नए सेंसेशन बन चुके गुरु रंधावा का नया गाना फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज हुआ है जो उनपर और खुशाली कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने को रंधावा और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। 'रात कमाल है' नाम का ये गाना चार्ट बस्टर्स में टॉप पर पहुंचने के लिए तैयार है। रंधावा के सिग्नेचर स्टाइल में ये गाना उनके फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।

Guru Randhawa

पंजाबी गानों के फेमस सिंगर गुरु रंधावा एक बार फिर अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। रंधावा का नया गाना 'रात कमाल है' तुलसी कुमार के साथ आया है। इस गाने को रंधावा और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है लेकिन वीडियो में उनकी बहन खुशाली कुमार दिखाई दी हैं। रंधावा के पुराने गानों की ही तरह इस गाने में भी पंजाबी तड़का लगा है। इस गाने के बोल रंधावा ने ही लिखे हैं और कंपोज भी उन्होंने ही किया है। गाने को रिलीज हुए बस एक ही दिन हुआ है और अभी ही इसे 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वैसे तो गुरु रंधावा पंजाबी म्यूजिक में पहले ही पॉप्यूलर हो चुके थे लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान मिली फिल्म 'हिंगी मीडियम' से। इरफान खान और सबा कुमार कि फिल्म 'हिंगी मीडियम' में रंधावा का पुराना गाना 'सूट-सूट' इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद तो जैसे रंधावा सभी के फेवरेट बन गए। वो 'सिमरन', 'तुम्हारी सुलु', 'ब्लैकमेल' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। रंधावा के 'पटोला', 'सूट-सूट', 'हाई रेटेड गबरू' और 'लाहौर' गाने सबसे लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने डाली लाल गाउन में हॉट फोटो, यूजर्स ने किए अश्लील कमेंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+