बैंक के चालान के पीछे लिखी कुरान की आयतें? सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है वीडियो

बैंक में पैसे जमा करने वाली पर्ची को लेकर विवाद हो गया है।कथित तौर पर कुरान के पन्नों पर बैंक का चालान छापने का मामला सामने आया है।

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर के एक बैंक की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक में पैसे जमा करने वाली पर्ची को लेकर विवाद हो गया है। कथित तौर पर कुरान के पन्नों पर बैंक का चालान छापने का मामला सामने आया है। मैसूर केके आर मोहल्ला में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में ये मामला सामने आया।

 Quran lines on Bank Challans, Video goes viral on social media

ये वीडियो 13 जून को शेयर किया गया था। कर्नाटक के स्थानीय टीवी चैनल TV 21 पर भी इस वीडियो को दिखाया गया। बैंक के चालान वाले पर्ची के पीछे कुरान की आयतें छपी थी। पुलिस ने कुरान को फाड़ देने और उसके पन्नों पर बैंक के जमा चालान प्रिंट करने वाले प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार के तौर पर हुई है।

मामला तब सामने आया जब बैंक में राशि जमा करने पहुंचे मुस्लिमों ने जब चालान भरा तो वे चालान पर कुरान की आयतों की प्रिंट देखकर आश्चर्यचकित हो गए। फौरन इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी गई। बैंक के पुलिस को इसकी सूचना दी और प्रिंटिंग प्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बैंक की लापरवाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने वीडियो के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में बैंक की पर्ची के पीछे अरबी या उर्दू में कुछ लिखा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+