'गठबंधन हारा तो लिखा जाएगा INDIA फेल हो गया', कांग्रेस खेमें में ही नाम को लेकर उठने लगे सवाल

विपक्ष की महाबैठक के बाद गठबंधन के नाम INDIA को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस में भी नाम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि गठबंधन हारा तो लिखा जाएगा INDIA फेल हो गया।

बेंगलुरु में आयोजित हुई विपक्षी महाबैठक में महागठबंधन को नया नाम INDIA दिया गया है। जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी सवाल उठाए हैं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि INDIA- क्रिएटिव और चर्चा पाने वाला नाम है। लेकिन, ये अगर ये गठबंधन फेल हुआ या फिर टूट गया तो क्या होगा? न्यूज में चलेगा कि INDIA फेल हो गया या फिर इंडिया टूट गया? किसी भी पार्टी, गठबंधन या नेता का नाम देश के पर्यायवाची नहीं होना चाहिए। हमारा देश किसी भी व्यक्ति या संगठन से बड़ा है।

india alliance

बता दें कि विपक्षी एकता के सबसे मजबूत समर्थकों मेंसे एक बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कथित तौर पर गठबंधन के नाम से नाराज थे। हालांकि, उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि नीतीश कुमार इन छोटी छोटी बातों से नाराज नहीं होंगे।

इस नाम को लेकर बीजेपी के नेता भी आपत्ति जता चुके हैं, जहां असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तो अपनी ट्वीटर प्रोफाइल में भारत जोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी अपने चुनावी कैंपेन को INDIA Vs भारत की मुहिम चला सकती है।

वहीं, इस नाम को लेकर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस नए नाम का सजेशन राहुल गांधी ने दिया। वहीं, उनके इस नाम को ममता बनर्जी सहित कई विपक्षी नेताओं ने समर्थन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+