Seema Haider: '5 फीट 6 इंच', सवाल था इंडो-पाक सीमा का, बच्चे ने लिख दी मिसेज हैदर की लंबाई, वायरल हुई आंसर शीट
Seema Haider News: नोएडा के सचिन मीणा के प्रेम में पागल पाकिस्तानी सीमा हैदर अब किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। आज वो सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध ढंग से दाखिल हुईं सीमा हैदर अब पूरी तरह भारत के रंग में रंग गई हैं।

उन्होंने सचिन के लिए अपना देश, अपना धर्म और अपना घर तक छोड़ दिया।अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए सीमा हैदर अब भारत के लोगों के लिए जगत भाभी बन चुकी हैं। उनके और सचिन मीणा के बारे में जानने के लिए लोग बहुत ज्यादा बेताब भी रहते हैं तो वहीं उनकी प्रेमकहानी पर अब फिल्म भी बन रही है।
सीमा लोगों के बीच किस हद तक लोकप्रिय हो चुकी हैं इस बात का अंदाजा आप एक सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं, जो कि इस वक्त लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त एक अंसर शीट वायरल हो रही है।
सवाल था इंडो-पाक सीमा का,बच्चे ने लिख दी मिसेज हैदर की लंबाई
जिसमें सवाल पूछा गया है कि 'भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है? लंबाई बताओ?' तो इस पर बच्चे ने उत्तर लिखा है कि 'भारत-पाकिस्तान के बीच की सीमा हैदर है, उसकी लंबाई 5 फीट 6 इंच है।' इस शीट ने इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगा दी है और लोग जमकर इस पर मजे ले रहे हैं।
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इस वायरल पोस्ट पर गुस्सा भी दिखा रहे हैं और मीडिया पर आरोप मढ़ रहे हैं कि वो दिन-रात सीमा हैदर को दिखा रहे हैं इसलिए बच्चों के दिमाग में इस तरह की बातें आएंगी ही इसलिए बच्चे ने जो लिखा है, उसमें उसकी कोई गलती नहीं है।
सचिन-सीमा की प्रेम कहानी...
हालांकि वायरल पोस्ट में ये क्लीयर नहीं है कि ये उत्तर पुस्तिका किस एग्जाम की है और उत्तर लिखने वाले बच्चे की उम्र क्या है? लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस आंसर शीट ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि सचिन-सीमा की प्रेम कहानी लोगों के बीच काफीू लोकप्रिय हो चुकी है। मालूम हो कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की लवस्टोरी अभी भी एटीएस की जांच के घेरे में हैं और दोनों लोग 'बेल' पर बाहर हैं।
सीमा हैदर की हो रही है जांच, बेल पर है पाकिस्तानी माहिला
सीमा हैदर का नेपाल में सचिन से शादी करना और फिर अकेले चार बच्चों के साथ गलत ढंग से भारत में दाखिल होना शक के घेरे में हैं। फिलहाल आपको यहां बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा की लंबाई लगभग 3,323 किलोमीटर है, जो कि जम्मू-कश्मीर से लेकर साउथ गुजरात तक फैली हुई है।
बच्चे की आंसर शीट ने सुर्खियां बटोरी
एक सामान्य ज्ञान का बहुत जरूरी प्रश्न है, जो कि अक्सर बच्चों से परीक्षा में पूछा जाता है लेकिन वायरल उत्तर पुस्तिका के छात्र के जवाब ने इस सवाल को और दिलचस्प और रोचक बना दिया है। फिलहाल इस आंसर शीट पर लोगों के कमेंट अभी भी लगातार जारी हैं। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस आंसर शीट पर दे सकते हैं, अपना जवाब कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications