'Mahua Moitra को जेल में बंद करो', TMC सांसद ने अमित शाह पर ऐसा क्या कहा, जो भड़के लोग, Video
Mahua Moitra: एक तरफ बिहार के पटना में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई है क्योंकि राहुल गांधी की ' वोटर अधिकार यात्रा' में पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसने बवाल पैदा कर दिया है और इसी कारण महुओ मोइत्रा सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में हॉट टॉॉपिक बनी हुई हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
दरअसल 28 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिर कलम कर उनकी कटी हुई मुंडी मेज पर रखनी चाहिए।'

'मैं पूछ रही हूं कि अगर हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है और लाखों-करोड़ों लोग भारत में घुस रहे हैं, अगर वे हमारी माताओं और बहनों पर बुरी नजर डाल रहे हैं, वे हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटना चाहिए और मेज पर रखना चाहिए।'
'घुसपैठिया चिल्लाने से अच्छा अमित शाह का सिर' (Mahua Moitra)
उन्होंने आगे कहा कि 'केवल घुसपैठिया... घुसपैठिया... चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और उसकी वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है, बाहर से लोग यहां आ रहे हैं। जिस वक्त वो ये बात कह रहे थे कि उस वक्त पहली पंक्ति में बैठे गृहमंत्री उनकी बात सुनकर तालियां बजा रहे थे, ये बेहद ही शर्मनाक है।'
'इन्हें जेल में बंद करो' (Mahua Moitra)
महुआ मोइत्रा के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'ये इस तरह से बात कौन करता है' तो एक ने लिखा कि 'इन्होंने हद पार कर दी है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा-' इन्हें जेल में बंद करो।'
आइए एक नजर डालते हैं Mahua Moitra के अब तक के सफर पर...
- महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम के कूचबिहार में हुआ था।
- उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता से पूरी की और उसके बाद अमेरिका के माउंट होलीओक कॉलेज, मैसाचुसेट्स से इकोनॉमिक्स और मैथेमेटिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
- राजनीति में आने से पहले महुआ मोइत्रा ने एक सफल बैंकिंग करियर बनाया।
- उन्होंने लंदन में जेपी मॉर्गन में बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम किया।
- कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी की उम्मीदवार के रूप में 2019 का भारतीय आम चुनाव जीता और 2019 से 2023 तक लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य किया, जब तक कि उन्हें निष्कासित नहीं कर दिया गया।
- वह 2024 के भारतीय आम चुनाव में संसद के लिए फिर से चुनी गईं।
- मोइत्रा की शादी डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से हुई थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया था।
- मई 2025 में, मोइत्रा ने ओडिशा के बीजद के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications