बिहार चुनाव प्रचार में उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी, एनडीए की जीत के लिए किया जनसमर्थन का आह्वान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू किया, विकास उपलब्धियों पर जोर दिया और विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने एनडीए सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला और मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पहले ही दिन उन्होंने सिवान, गोरियाकोठी और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Dhami Launches Bihar Elections Campaign

मुख्यमंत्री धामी ने नवादा जिले की वारसलीगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी, गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह और सिवान से बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय के नामांकन व आशीर्वाद यात्रा में भाग लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और उनकी हिंदुत्व छवि की झलक बिहार की सड़कों पर साफ नजर आई।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कई विकास कार्य किए हैं और अगर फिर से सरकार बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य एक नई विकास गाथा लिखेगा। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों का इतिहास भ्रष्टाचार और परिवारवाद से भरा है और ये फिर से बिहार में जंगल राज लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "लालू परिवार और गांधी परिवार के बीच भ्रष्टाचार की होड़ मची है।"

उत्तराखंड मॉडल की चर्चा, बिहार को बताया ज्ञान की भूमि

धामी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी, धर्मांतरण रोधी और दंगारोधी कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और बिहार ज्ञान की भूमि। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ गिनाया

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में 8.5 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि 50 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। हर घर में नल, शौचालय और बिजली पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 30 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी गई है।

भाजपा को बताया विकास की प्रतीक, विपक्ष को घेरा

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा, "एक ओर विकास की राजनीति करने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस और आरजेडी।" उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी पार्टियों को बिहार से उखाड़ फेंकें और भाजपा को विजयी बनाएं।

बिहार आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री धामी के बिहार पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+