पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के VC की छात्रों की सलाह- पिटकर नहीं पीटकर या मर्डर करके आना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गई थी, तमाम राजनेताओं में बजरंग बली को लेकर बयान देने की होड़ मच गई है। लेकिन इस बार पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजा राम यादव अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। राजा राम यादव का एक वीडियो समना आया है जिसमे जिसमे वह कहते हैं कि अगर किसी से झगड़ा हो तो उसकी पिटाई करके आना और अगर बस चले तो उसका मर्डर करके आना, उसके बाद जो होगा हम देख लेंगे।

वीसी राजा राम यादव छात्रों को एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहते हैं कि युवा छात्र वही होता है जो पर्वत की चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है। छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उसको अपनी आत्मा से संकल्प को पूरा करता है, उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं।
अगर आप पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर के स्टूडेंट्स हैं तो रोते हुए मेरे पास मत आना, उसका मर्डर कर देना : वाइस चांसलर राजाराम यादव तो यही बताते हैं @abpnewshindi @myogiadityanath pic.twitter.com/4j615ooK0S
— Pankaj Jha (@pankajjha_) December 30, 2018
अगर आप पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हो तो रोते हुए कभी मेरे पास मत आना। अगर किसी से तुम्हारा छगड़ा हो जाए तो उसकी पिटाई करके आना और अगर वश चले तो उसका मर्डर कर देना।
UP Minister Sidharth Nath Singh on Purvanchal VC's statement: It was wrong, he can’t make such comments. He should teach students the way of peace but he’s doing ‘gunda raj’, VC of such mentality has no right to stay in his position. I hope Deputy CM will take appropriate action. pic.twitter.com/MKGKTjlofY
— ANI UP (@ANINewsUP) December 30, 2018
इसे भी पढ़ें- Ghazipur: हेड कॉस्टेबल की मौत के बाद 9 गिरफ्तार, 7 पुलिसकर्मी जख्मी












Click it and Unblock the Notifications