पंजाब: जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस का बजा डंका, अकाली और AAP पिछड़े
चंडीगढ़: पंजाब में ग्रामीण चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए रूझान और कुछ परिणाम में कांग्रेस मजबूद दिखाई दे रही है। अभी तक आए परिणाम में कांग्रेस ने 13 जिला परिषद क्षेत्रों में से 10 सीट पर जीत हासिल की है। जबकि पंजाब के मुक्तासर में अकाली दल को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ब्लाक समिति चुनाव के अभी तक आए परिणाम में कांग्रेस ने 862, अकाली दर ने 108 और आम आदमी पार्टी ने 7 और अन्य ने 26 पर कब्जा किए हैं। अब देखना है कि क्या कांग्रेस ये बढ़त आखिरी तक बनाए रखती है या फिर अकाली दल और आम आदमी पार्टी की वापसी होगी। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है इसलिए ये फाइनल आंकड़ें नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 354 सीटों में 85 सीट पर जीत दर्ज कर ली है जबकि अकाली दल के खाते में अभी तक 8 जीत ही मिली है। बाकी के परिणाम धीरे-धीरे आ रहे हैं और उम्मीद है कि शाम तक हारने और जीतने वाले उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। बता दें कि राज्य के 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के लिए चुनाव में 58.1 प्रतिशत मतदाता मतदान हुए थे। मतदान काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए कही किसी प्रकार की कोई दिक्कत या गड़बड़ी सामने नहीं आई थी।
354 जिला परिषद और 2900 पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार मैदान में
इस चुनाव में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी समते कुल 354 जिला परिषद और 2900 पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के चुनाव के लिए 17,268 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे जिसके लिए 35 पर्यवेक्षकों की नियुक्त हुई थी और चुनावों को शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए करीब 50,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
यह भी पढ़ें-राफेल डील: 'संसद में बोलते हुए मुझसे नहीं मिलाई थी आंख, ऊपर-नीचे देख रहे थे पीएम मोदी'
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications