पंजाब आतंकी हमला: पाकिस्तान से आए थे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी!
नयी दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर तीनों आतंकियों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक एए वानी ने दावा किया है कि उनका संबंध पाकिस्तान से हैं। एए वानी के मुताबिक आतंकी हमले के लिए आतंकियों ने जिस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया है वो संकेत दे रहे हैं कि हमले में शामिल आतंकवादियां का ताल्लुक पाकिस्तान आधारित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है।

वानी ने संवाददाताओं से कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से गुरदासपुर के थाने पर हमला किया ठीक उसी तरह से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सांबा थाने पर हमला किया था। हमले करने के तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकवादियों के ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से हो सकते हैं।
इतनी ही नहीं आतंकियों के पास से मिले जीपीएस सिस्टम से भी इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि जीपीएस की टेस्ट रिपोर्ट के बाद इस बात के सबूत मिल जाएंगे। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने गुरदासपुर में कल एक थाने और अगल-अगल जगहों पर हमला किया था जिनमें एक पुलिस अधीक्षक समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 11 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications