मजदूर की चमकी किस्मत, 200 रुपए उधार लेकर खरीदा लॉटरी, रातों रात बना करोड़पति
नई दिल्ली। रातोंरात अमीर बनने की कहानी आपने कई बार सुनी होगी लेकिन पंजाब के संगरूर में ऐसा सच में हुआ है। यहां एक मजदूर को डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस मजदूर ने उधार लेकर लॉटरी का टिकट खरीदा था। मजदूर के इतने सारे रुपए जीतने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। मजदूर का नाम मनोज कुमार है। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट पालता है। वह पेशे से भले ही मजदूर है, लेकिन वह हमेशा अमीर बनने के सपने देखता रहता था।

फिल्में देखकर उसने मान लिया कि लॉटरी में पैसे जीतकर वह अमीर बन सकता है। यह सोचकर वह लंबे समय से लॉटरी के टिकट खरीदता था। पिछले दिनों उसे पता चला कि पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता लॉटरी होने वाली है। यह पता चलते ही उसने ठान लिया कि वह इस लॉटरी के टिकट खरीदेगा। मजदूर मनोज के पास इस लॉटरी के टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। लॉटरी का टिकट खरीदने की आखिरी तारीख आ चुकी थी। पैसे की तंगी के चलते पहले तो मनोज ने सोचा कि वह लॉटरी के टिकट नहीं खरीदेगा।
अचानक उसके मन में लॉटरी टिकट को लेकर उत्सुकता जाग गई। अपनी उत्सुकता को शांत करने के लिए मनोज ने अपने एक दोस्त से किसी और काम के नाम पर 200 रुपए उधार लिए। फिर इस उधारी के पैसों से उसने लॉटरी के टिकट खरीद लिए। उसे क्या पता था कि यह लॉटरी का टिकट उसे मालामाल बना देगी।












Click it and Unblock the Notifications