यूपी के बाद पंजाब पुलिस ने दिखाई बर्बरता, बुजुर्ग महिला को बाल पकड़कर घसीटा, सरेआम की पिटाई
चंडीगढ़। कुछ दिनों पहले ही यूपी पुलिस के जवान द्वारा पैरों से एक व्यक्ति को मारने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब पंजाब पुलिस का बर्बर चेहरा भी सामने आया है। पंजाब पुलिस के एक एसआई ने वृद्ध महिला की पिटाई की और बाल पकड़कर उसे घसीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला भटिंडा का बताया जा रहा है। महिला ईंट भट्टे पर मजदूरी कर अपना पेट पालती है।
ये भी पढ़ें: मेरी बेटियां बाहर निकलने से डरती हैं, आजम खान ने तेजाब फेंकने की धमकी दी: अमर सिंह
बताया जा रहा है कि ईंट भट्टे का मालिक कांग्रेस नेता गुरप्रीत कांगड़ का करीबी है और सरकारी रेट के हिसाब से मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं दे रहा था जिसके खिलाफ शनिवार को मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरों के प्रदर्शन के बाद ईंट भट्टे के मालिक ने पुलिस बुला ली थी।
आते ही पुलिस ने उन लोगों को वहां से जबरन हटाना शुरू कर दिया। जबकि महिला इसका विरोध कर रही थी। इसके बाद एसआई कुलदीप सिंह ने महिला जसबीर कौर को खूब गालियां दी। कुलदीप सिंह ने इसके बाद महिला को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं कुलदीप सिंह ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए महिला के बाल पकड़ लिए और उसे घसीटने लगा। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस मामले में पुलिस कमिश्नर से इंस्पेक्टर की शिकायत की गई है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी शासित राज्यों के CM के साथ पीएम मोदी का महामंथन, 2019 में वापसी के लिए बनेगी रणनीति