दिल्ली में बीजेपी नेता के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पार्टी बोली- ये केजरीवाल की कायरता का प्रमाण
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: बीजेपी प्रवक्ता नवील कुमार जिंदल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी। साथ ही उनके ऊपर केजरीवाल का फर्जी वीडियो ट्वीट करने का आरोप लगा। इसके बाद से बीजेपी नेता पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं।

नवीन कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें पंजाब पुलिस के जवान उनके घर के बाहर खड़े नजर आ रहे। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि केजरीवाल ने पंजाब पुलिस को प्राइवेट कार PB-02-DQ-1204 में मेरे घर भेजा है मुझे गिरफ्तार करने, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को आज फिर बताना चाहता हूं कि मैं उससे डरने वाला नहीं हूं। जनता को उसका सच बताकर ही रहूंगा।
इसके बाद दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि दिल्ली में बीजेपी नेता के घर पंजाब पुलिस क्यों है? इससे पहले इस तरह की कार्रवाई बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा और प्रीति गांधी के खिलाफ हुई थी, उसका जिक्र करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि उनका अपराध क्या है? बस उन्होंने सोशल मीडिया पर केजरीवाल का पर्दाफाश किया। केजरीवाल की पार्टी अब बीजेपी नेताओं के खिलाफ पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर कायरता का प्रमाण दे रही है। जो उनके खिलाफ बोलता है और उनकी पोल खोलता है, उसके घर पुलिस पहुंच जाती है।
वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था पंजाब में AAP सरकार बनते ही गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को, ड्रग माफियाओं को 24 घंटे में जेल में डालेंगे, पिछले 24 दिनों में पंजाब में 24 मर्डर हो चुके है, लेकिन ये सुधारने के बजाए उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले बग्गा और नवीन को पकड़ने पुलिस भेज रही है।












Click it and Unblock the Notifications