पंजाब पुलिस ने हिजबुल के आतंकी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। पंजाब पुलिस को लॉकडाउन के बीच हिजबुल के आतंकी को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम हिलाल अहमद वागे है। हिलाल के पास से 29 लाख रुपए की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि आतंकी की पहचान हिलाल अहमद वागे के रूप में हुई है, उसे अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 10, 11, 13, 17, 18, 20 व 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications