पंजाब: BSF ने गुरदासपुर में पाक महिला घुसपैठिए को मार गिराया
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 60 साल की थी, वह बॉर्डर से करीब 60 मीटर की दूरी पर थी।
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में आंतक की घटना और हिंसा फैलने के मंसूबे पर पानी फेरते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। जो की बीएसएफ के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। ये घुसपैठिया एक 60 साल की महिला थी।

बीएसएफ ने महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया
आपको बता दें कि घटना आज सुबह की है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज तड़के गुरदासपुर की बरियाल पोस्ट पर बीएसएफ ने महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ ने पोस्ट की पिलर नंबर 15/3 के पास मार गिराया है।
महिला की उम्र लगभग 60 साल थी
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 60 साल की थी, वह बॉर्डर से करीब 60 मीटर की दूरी पर थी। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी कर रहा है।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों से 900 से अधिक लोगों को अपनी जगह छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications