इमरान के शपथ ग्रहण में पाक जाने के लिए सिद्धू ने किया आवेदन, क्या अनुमति देगी सरकार?
चंडीगढ़/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण में शामलि होंगे। पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे और वीजा के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने 18 अगस्त को इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने के लिए आवेदन कर दिया है, अब सबकुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ औपचारिकताएं हैं जिनके लिए मैं यहां हूं, मैंने पाकिस्तान जाने के लिए सरकारी अनुमति के लिए आवेदन किया है। अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था और सिद्धू ने न्यौता स्वीकार किया था।
There are some formalities for which I am here, I have applied for govt permission. Everything depends on India govt's permission now: Navjot Singh Sidhu after leaving from Pakistan High Commission.He has been invited for Pakistan PM designate Imran Khan's oath taking ceremony. pic.twitter.com/9GOJkrG3dZ
— ANI (@ANI) August 13, 2018
नवजोत सिद्धू ने इमरान का न्योता स्वीकारा
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि इमरान खान ने खुद मुझे फोन करके शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है, ऐसे में मैंने भी उनका न्यौता स्वीकार कर लिया है। सिद्धू ने बताया कि इस बात की जानकारी मैंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दी है।
18 अगस्त को इमरान खान का शपथ ग्रहण
इससे पहले सिद्धू ने उम्मीद जताई थी कि इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आने वाले दिनों में रिश्ते सुधरेंगे। बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications