सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल, बोले- पंजाब में कांग्रेस ने एके-47 से ज्यादा नुकसान किया

नई दिल्ली, 19 मई: हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले पंजाब के नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुनील जाखड़ के दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दूसरे बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। जाखड़ ने कहा कि वो राष्ट्रवाद के लिए कांग्रेस से 50 साल का अपना और परिवार का नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

Recommended Video

    Sunil Jakhar joins BJP: सुनील जाखड़ बीजेपी के हुए, congress से 50 साल का साथ छूटा | वनइंडिया हिंदी
    म्

    सुनील जाखड़ ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। हमने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया। मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, मैं एक ऐसे सूबे से आता हूं जो गुरुओं-पीरों की धरती है। अगर आज 50 साल का रिश्ता तोड़ा है तो इसकी वजह मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ 50 साल पुराना नाता तोड़कर भाजपा के साथ आने का फैसला लिया है।

    जाखड़ ने कहा कि मैं पंजाब के भाईचारे के लिए लड़ रहा हूं। जो काम एके-47 की गोलियां नहीं कर पाई, वो कांग्रेस ने अपनी जुबान से किया। कांग्रेस ने एक खास समुदाय के व्यक्ति को सीएम के रूप में नहीं चुनने की बात कहकर केवल हिंदू भाईचारे का ही नहीं बल्कि सिख भाईचारे का भी अपमान किया।

    जेपी नड्डा ने किया स्वागत

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा, मैं सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपने लिए एक नाम बनाया है। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। नड्डा ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है। पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज बनकर आ रही है। मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंग और इसमें सुनील जाखड़ जी का विशेष स्थान होगा।

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद सुनी नील जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव कर इस्तीफे की जानकारी दी थी। बता दैं कि सुनील जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+