हिमाचल की भारी बारिश का पंजाब पर असर, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान

चंडीगढ़। भारी बारिश की वजह से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, इस बारिश ने यहां के किसानों को दुखी कर दिया है क्योंकि बारिश के कारण हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, सबसे ज्यादा बर्बादी पटियाला में हुई है, यहां के दर्जन भर गांवों में, हजारों एकड़ धान की फसल खराब गई है, जिसकी वजह से यहां के किसान बहुत ज्यादा दुखी हैं। यहां खेतों का पानी अब घर में भी घुसने लगा है इसके पीछे कारण पड़ोसी राज्य हिमाचल में लगातार हो रही बारिश है।

हजारों एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान

हजारों एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान

हिमाचल के तमाम बांध और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिसका असर पंजाब पर हो रहा है। अगर बारिश नहीं रूकी तो आने वाले 48 से 72 घंटों में नदियों का बढ़ता पानी पंजाब को और नुकसान पहुंचा सकता है।

रावी, सतलुज, ब्यास सबका पानी खतरे के निशान से ऊपर

रावी, सतलुज, ब्यास सबका पानी खतरे के निशान से ऊपर

रावी, सतलुज, ब्यास सबका पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, फिलहाल प्रशासन अलर्ट है लेकिन धान की फसल के नुकसान की भरपाई कैसे होगी, ये कह पाना अभी मुश्किल है। हालांकि इससे पहले सीएम अमरिंदर सिंह ने 4 दिनों से भारी बारिश के कारण राज्य में फसलों के नुकसान का आकलन करने की घोषणा की थी।

हिमाचल में भारी तबाही

हिमाचल में भारी तबाही

भारी बारिश ने हिमाचल की पूरी रंगत को बेरंग कर दिया है। बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हिमाचल में करोड़ों का नुकसान हुआ है तो वहीं काफी लोग बेघर भी हुए हैं।बारिश के ही कारण मनाली, चंबा और डलहौजी शहर राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर भी असर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+