पंजाब में भूजल संकट पर राहत के संकेत, 4 साल में ग्राउंडवॉटर दोहन दर घटी; मान सरकार ने सुधार का किया दावा

सीजीडब्ल्यूबी की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में भूजल निकासी कम हो रही है, जिसमें ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। आप सरकार की जल प्रबंधन रणनीतियों, नहरों के विचलन और पुनर्भरण पहलों को कम की गई कमी और सुरक्षित ब्लॉकों का श्रेय देती है, जबकि चल रही चुनौतियों को भी नोट करती है।

पंजाब में लंबे समय से चिंता का विषय रहे भूजल संकट को लेकर राहत के संकेत मिलने का दावा किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) के ताजा आकलन के अनुसार राज्य में भूजल दोहन की दर में कमी आई है और कई ब्लॉकों में स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है।

Punjab groundwater improvement, CGWB findings

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में भूजल निकासी की दर वर्ष 2021-22 में 163.80 प्रतिशत थी, जो 2025-26 में घटकर 152.22 प्रतिशत रह गई है। उनके अनुसार चार वर्षों में इसमें 11.58 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज हुई है। उन्होंने इसे राज्य में भूजल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक बदलाव बताया।

पन्नू ने दावा किया कि पंजाब के 153 डार्क जोन ब्लॉकों में से 95 ब्लॉकों में सुधार दर्ज किया गया है। वहीं, क्रिटिकल श्रेणी के ब्लॉकों की संख्या 10 से घटकर 6 रह गई है। उनके मुताबिक फाजिल्का का अरनीवाला, फिरोजपुर का मक्खू, होशियारपुर का हाजीपुर और पठानकोट का नरोट जैमल सिंह ब्लॉक अब सुरक्षित श्रेणी में पहुंच गए हैं। इसके अलावा 14 अन्य ब्लॉकों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

AAP नेता ने इस सुधार का श्रेय भगवंत मान सरकार की जल प्रबंधन नीतियों को देते हुए कहा कि सरकार ने नहरों के पानी के उपयोग को बढ़ाने और भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में जहां नहर के पानी का उपयोग करीब 21 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

पन्नू के अनुसार राज्य में 14,100 नहरों को चालू किया गया है, 400 किलोमीटर से अधिक बंद नहरों की मरम्मत की गई है और 1,000 किलोमीटर से अधिक नहरों को पक्का किया गया है। साथ ही भूजल रिचार्ज बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रिचार्ज पॉइंट भी विकसित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कुल वार्षिक भूजल रिचार्ज 19.14 बिलियन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया है। इसमें वर्षा जल के साथ-साथ नहरों के पानी का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पन्नू ने बताया कि नहरों के पानी से होने वाला रिचार्ज पिछले वर्ष के 4.5 बिलियन क्यूबिक मीटर से बढ़कर 5.5 बिलियन क्यूबिक मीटर हो गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में निकाले जाने वाले कुल भूजल का अधिकांश हिस्सा कृषि क्षेत्र में उपयोग होता है। उनके अनुसार 26.32 बिलियन क्यूबिक मीटर भूजल निकासी में से लगभग 24.95 बिलियन क्यूबिक मीटर खेती के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि शेष घरेलू और औद्योगिक जरूरतों में उपयोग होता है।

हालांकि पन्नू ने स्वीकार किया कि पंजाब अभी भी भूजल संकट की गंभीर चुनौती से पूरी तरह बाहर नहीं निकला है, लेकिन उनका कहना था कि ताजा आंकड़े यह संकेत देते हैं कि स्थिति सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि जब ये दल सत्ता में थे, तब राज्य के हिस्से के नहर जल का कितना प्रभावी उपयोग किया गया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+