8 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट, 1 मार्च से बजट सत्र की होगी शुरुआत
नई दिल्ली। Punjab Budget 2021-22 कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 8 मार्च को अपना 2021-22 का बजट पेश करेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। इस मीटिंग में तय किया गया पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1-10 मार्च तक बुलाया जाएगा। वहीं राज्यपाल की तरफ से भी इसकी मंजूरी दे दी गई है।

पंजाब सरकार के वित्तीय खाते भी होंगे पेश
Recommended Video
कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि इस सत्र में राज्य के बजट के अलावा 2018-19 की कैग रिपोर्ट और 2019 के पंजाब सरकार के वित्तीय खातों को भी पेश किया जाएगा। इसी के साथ ही वर्ष 2019-20 के लिए विनियोग खाते, वर्ष 2020-21 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों और वर्ष 2020-21 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर विनियोग विधेयक को भी सदन में पेश किया जाएगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में बजट सत्र पर चर्चा के अलावा 31 जनवरी 2017 के मौड़ मंडी बम विस्फोट में मारे गए चार नाबालिगों में से प्रत्येक के परिवार के सदस्यों / परिजनों को सरकारी नौकरी देने के प्रावधान को मंजूरी दी गई। आपको बता दें कि ये धमाका चुनावी सभा में हुआ था, जिसमें चार नाबलिगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications