पंजाब: पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का महिला के साथ सामने आया वीडियो, रेप केस दर्ज

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ 29 सितंबर को रेप का मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को उन्हेंने कोर्ट कस्टडी मांगी लेकिन जिला अदालत ने उनसे सरेंडर करने को कहा है। रेप का मामला दर्ज होने के दो दिन बाद एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में लंगाह एक महिला के साथ बेड पर दिख रहे हैं। सुच्चा सिंह बादल सरकार में मंत्री रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुदासपुर लोकसभा उपचुनाव में मामले को दूसरी पार्टियों के मुद्दा बनाने के बाद शिअद ने 65 साल के लंगाह के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे की बात बताई थी।

Punjab former minister and akali leader Sucha singh langah video leaked, booked in rape case

वीडियो कमेटी के पास था वीडियो

वीडियो कमेटी के पास था वीडियो

28 सितंबर को पीड़ित महिला ने गुरदासपुर के एसएसपी को वीडियो क्लिप सौंपी थी। दो दिन पहले एसपी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है इसलिए वीडियो की जानकारी नहीं दी जा सकती। इस वीडियो की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। 30 सितंबर को शाम को करीब 4 मिनट का ये वीडियो वायरल हो गया। ये लीक कैसे हुआ, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से इसे वायरल होने से रोकने की कोशिश कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अरिंदर सिंह ने वीडियो को लेकर शिअद नेताओं पर निशाना साधा है।

2009 से अब तक कई बार रेप का आरोप

2009 से अब तक कई बार रेप का आरोप

विजिलेंस डिपार्टमेंट में क्लर्क के तौर पर काम करने वाली महिला ने 28 सितंबर को गुरदासपुर के एसएसपी को वीडियो क्लिप और एक पेनड्राइव के साथ एफिडेविट सौंपा है। गुरदासपुर के गांव सोहल की रहने वाली यह महिला खुद को सुच्चा सिंह लंगाह की बेटी की क्लासमेट बताती है। इसका आरोप है कि सुच्चा सिंह 2009 से अब तक कई बार रेप कर चुके हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 29 सितंबर को सुच्चा सिंह पर रेप, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद से ही सुच्चा सिंह फरार हैं।

अरबपति हैं सुच्चा सिंह

अरबपति हैं सुच्चा सिंह

आरोपी पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री बनने के बाद उनकी संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई। विधायक बनने से पहले उनके पास सिर्फ 4 बीघा जमीन थी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 2002 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सुच्चा सिंह पर मामला दर्ज किया था। मंत्री रहते सुच्चा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
खौफनाक: उधार पैसे देने के बहाने किया गैंगरेप, फिर नाजुक अंगों पर तेजाब डाल जला दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+