किसान प्रदर्शन: प्रकाश सिंह बादल के बाद राज्यसभा सांसद ने भी लौटा पद्म सम्मान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। एक तरफ जहां पंजाब, हरियाणा के किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अलग-अलग राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण पुरस्कार को लौटाने का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों को उन्होंने किसानों के साथ धोखा करार देते हुए बादल ने अपना पद्म विभूषण लौटा दिया है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Parkash Singh Badal और Sukhdev Dhindsa ने लौटाया Padma Vibhushan | वनइंडिया हिंदी
    prakash

    प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति को तीन पेज का पत्र लिखकर कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। जिस तरह से किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसकी निंदा करते हुए बादल ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। बादल ने पत्र में लिखा कि मैं इतना गरीब हूं कि किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है, आज मैं जो भी हूं वह किसानों की वजह से हूं, ऐसे में जब किसानों का अपमान किया जा रहा है तो इस सम्मान को अपने पास रखने का कोई मतलब नहीं है।

    प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जिस तरह से किसानों के साथ धोखा किया गया है उससे मुझे काफी दुख पहुंचा है। किसानों के आंदोलन को गलत तरह से पेश किया जा रहा है और यह बहुत ही दर्दनाक है। बता दें कि इससे पहले पहले भी बादल परिवार कृषि कानूनों का विरोध कर चुका है। इन कानुनों के विरोध में हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इन कानूनों को किसानों के साथ धोखा करार दिया था। यही नहीं सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल को एनडीए से अलग करने का भी ऐलन कर दिया था और कहा था कि अगला चुनाव अकाली दल अकेले लड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+