पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित
पंजाबः चुनाव आयोग द्वारा चुनाव व उपचुनाव की तारीख तय करने के बाद सभी राजनीतिक दल अब तैयारी में लग गए हैं। इसी सिलसिले में पंजाब राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम कांग्रेस ने घोषित कर दिया है। बता दें कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी होने वाला है। ये सारी सीटें ऐसी हैं जो किसी कारणवश चुनाव के बाद खाली हो गई हैं।
पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव होने वाला है, जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। फगवाड़ा सीट से बलविंदर सिंह धलीवाल, मुकेरियां से इंदु बाला, दांखा से संदीप सिंह संधू और जलालाबाद से रमिंदर आमला चुनाव लड़ेंगे। यह नाम आज ही यानी कि सोमवार को पार्टी अध्यक्ष द्वारा पास करने के बाद घोषित किया गया है। बता दें कि फगवाड़ा से कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल जालंधर में आईपीएस के तौर पर तैनात थे। धालीवाल ने सोमवार को अपना इस्तीफा पंजाब सरकार को सौंप दिया।
जानिए
क्यों
खाली
हैं
ये
सीटें
साल
2017
के
विधानसभा
चुनाव
में
फगवाड़ा
सीट
से
बीजेपी
के
सोम
प्रकाश
ने
जीत
हासिल
की
थी।
लेकिन
साल
2019
के
लोकसभा
चुनाव
में
सोम
प्रकाश
होशियारपुर
सीट
से
सांसद
चुन
लिए
गए
जिसके
फगवाड़ा
की
सीट
खाली
हो
गई
थी।
मौजूदा
वक्त
में
सोम
प्रकाश
मोदी
सरकार
में
राज्यमंत्री
हैं।
बता
दें
कि
कांग्रेस
उम्मीदवार
बलविंदर
सिंग
धालीवाल
मूल
रूप
से
लुधियाना
के
रहने
वाले
हैं।
फाजिलका जिले के जलालाबाद विधानसभा से विधायक और शिरोमणि अकाली दल बाद के प्रधान सुखबीर बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। इस कारण से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
वहीं मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में वह मुकेरियां सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2017 में बब्बी ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और भाजपा के उम्मीदवार अरुणेश कुमार को मुकेरियां सीट से हराया था। रजनीश कुमार बब्बी के निधन के बाद से यह सीट खाली है। इस कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।